{"_id":"69db9a38d90315f29f0bcadb","slug":"video-video-sharata-sarakata-sa-lga-aaga-ma-cara-ghara-ka-gahasatha-khakaaganashamana-ka-tama-na-garamanae-ka-mathatha-sa-paya-kab-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शार्ट सर्किट से लगी आग में चार घरों की गृहस्थी खाक,अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शार्ट सर्किट से लगी आग में चार घरों की गृहस्थी खाक,अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के ईंटगांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामशंकर के छप्पर के बैठका के समीप लगे विद्युत पोल पर लगी केबिल शार्ट हो गई,केबिल से निकली चिंगारी छप्पर पर गिरी जिससे छप्पर जलने लगा,हवा तेज होने के चलते देखते ही देखते आग रामसुमेर, मो.नईम व राजकुमार के बीही घरों तक फैल गई,अग्निकांड में राजकुमार का छप्पर का बैठका, रामसुमेर का छप्पर व उसमें रखा सामान चारा मशीन ,चारपाई,मो.नईम का टीनशेड, छप्पर,अनाज घरेलू सामान व राजकुमार का छप्पर उसमें रखा कंडा, भूसा आदि जल गया।आग लगने की सूचना प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने अग्निशमन विभाग व इनायतनगर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम के अखिलेश सिंह,प्रशांत दीक्षित,संदीप भट्ट,उत्तम राजवंशी,संदीप कुमार सत्यपाल यादव ,विकास चौधरी अग्निशमन की तीन गाड़ियों के साथ मौकेपर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।थाना इनायतनगर के उप निरीक्षक गौरव सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया,क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह व लेखपाल ज्ञानप्रकाश द्विवेदी भी मौकेपर पहुंचे बताया कि शीघ्र की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।