{"_id":"6a5a09214394e6c687099b4e","slug":"video-video-taja-sa-bugdhha-raha-saraya-ka-jalsatara-tataya-ilka-ma-bugdhha-halcal-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेजी से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेजी से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी हलचल
सरयू नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी चेतावनी निशान से मात्र सात सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई, जबकि खतरे के निशान से इसकी दूरी 80 सेंटीमीटर रह गई है।
जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है और लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व, सिंचाई और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने तथा किसी भी आपातस्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।