{"_id":"6a2a76f220162f8b2f075bbb","slug":"video-video-tal-pakaugdhata-ja-raha-ha-thana-rasha-ma-gabna-ka-mamal-sata-na-uthaii-jaca-ka-maga-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तूल पकड़ता जा रहा है दान राशि में गबन का मामला, संतों ने उठाई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तूल पकड़ता जा रहा है दान राशि में गबन का मामला, संतों ने उठाई जांच की मांग
राम मंदिर दान राशि में गबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य महंत कमल नयन दास ने भी इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। महंत कमलनयन दास का कहना है कि भगवान के न्याय से कोई नहीं बच सकता। उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। इस बीच राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने भी आरोपों की जांच की मांग कर मामले को और हवा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों भक्तों की आस्था से जुड़े राम मंदिर के मामले में लग रहे आरोपों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास कोई जानकारी नहीं है की चोरी हुई है कि नहीं हुई है लेकिन अगर आरोप लग रहे हैं तो उसके बारे में पता किया जाना चाहिए।
वहीं, रामनगरी की प्राचीन पीठ दाँतधावन कुंड आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी का कहना है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। राम मंदिर के पैसे में जो गबन की बात हो रही है, चोरी की बात सामने आ रही है इसकी निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है। यह करोड़ों भक्तों की आस्था का सवाल है। इसकी पूरी सच्चाई राम मंदिर ट्रस्ट को जनता के सामने लाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।