{"_id":"6a2a98e112d9ebc9d6081208","slug":"video-video-bugdhha-sa-bcava-ka-le-parashasana-na-kaya-maka-daral-garamanae-ka-thae-sarakashha-ka-tapasa-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स
पूरा बाजार (अयोध्या)। आगामी बाढ़ सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर पुवारी माझा में सरयू नदी तट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया तथा बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल में एसडीएम सदर अरविंद कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, राजस्व विभाग की टीम, नाविकों एवं गोताखोरों ने भाग लिया। बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाले लाइफ सेविंग जैकेट, लाइफ ब्वॉय, मोटरबोट एवं नाव के संचालन की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने डूबते व्यक्ति को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार देने का जीवंत प्रदर्शन भी किया। एसडीएम सदर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की आबादी का सर्वे पूरा कर लिया गया है और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जलभराव या तेज बहाव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें। यदि कहीं विद्युत तार पानी में गिरा हुआ दिखाई दे तो उससे दूर रहें और तत्काल बिजली विभाग या प्रशासन को सूचना दें।
साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी, क्योंकि जलभराव के दौरान सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव घरों में प्रवेश कर सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों ने भी बचाव संबंधी जानकारी प्राप्त की और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। फोटो संवाद रामपुर पुवारी माझा में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ से बचाव संबंधी जानकारी देते प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।