{"_id":"6a2a3db13803ab46cb043a41","slug":"video-video-ayathhaya-ma-rathhashayama-hatayakada-ka-btha-sana-ghara-ma-cara-javarata-oura-nakatha-l-uugdha-cara-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में राधेश्याम हत्याकांड के बाद सूने घर में चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में राधेश्याम हत्याकांड के बाद सूने घर में चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वही घर है जहां कुछ समय पहले शौचालय विवाद में राधेश्याम यादव की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद परिवार पहले से ही संकट में था, अब चोरी की घटना ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पहचान छिपाने के लिए बाहर लगा बल्ब भी उतार दिया। इसके बाद बक्सों और अन्य सामान को खंगालते हुए जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए।
गुरुवार सुबह राधेश्याम यादव के पुत्र कन्हैया यादव अपने मौसी के साथ घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर हसनूकटरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। राधेश्याम हत्याकांड में उनके पिता, भाई, बहन और मां जेल में हैं, जबकि घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस चोरी गए सामान का आकलन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।