Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Encroachment on Drain Water Stagnating on the Roadway; A Population of 5,000 Has Been Enduring Hardship in Azamgarh
{"_id":"6a0412aa8c9d7197a606ba2a","slug":"video-encroachment-on-drain-water-stagnating-on-the-roadway-a-population-of-5000-has-been-enduring-hardship-in-azamgarh-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"साहब! नाले पर अतिक्रमण, रास्ते पर लग रहा पानी; पांच साल से परेशानी झेल रही 5000 की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! नाले पर अतिक्रमण, रास्ते पर लग रहा पानी; पांच साल से परेशानी झेल रही 5000 की आबादी
आजमगढ़ नगर के हनुमानगढ़ी से कोलघाट को जोड़ने वाले नाले पर अतिक्रमण के चलते 5000 की आबादी लगभग पांच सालों से जलालत झेल रही है। बरसात होते ही इस मार्ग पर घुटने के बराबर पानी जमा हो जाता है। इसके बीच से लोग आवागमन करने को विवश होते हैं। कई बार लोगों ने बंद नाले को खुलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
नगर से सटे कोलघाट गांव को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए हनुमानगढ़ी के पास रास्ता बनाया गया है। वर्तमान में यह रास्ता लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इसका मुख्य कारण इसके बीच से होकर गुजरने वाला नाला है। यह नाला कुंदीगढ़ से निकलकर हनुमानगढ़ी, गुरुघाट होते हुए कोल बाज बहादुर के रास्ते रोडवेज बाइपास बंधा होते हुए नदी में जाकर मिल जाता है। वर्तमान में यह 15 से 20 जगहों पर जाम पड़ा है। कई जगहों पर लोगों ने इसके ऊपर ढ़लाई कर आवागमन का रास्ता बना लिया है। एक जगह तो लोगों ने ह्यूम पाइप लगाकर आवागमन की व्यवस्था की हुई है। पानी का निकास बाधित होने के कारण अगल बगल में प्लाटों में नाले का गंदा पानी पसरा रहता है। इसमें पूरे दिन सूअर पड़े रहते हैं। इसके कारण लोगों को हमेशा संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताता रहता है। गुरुघाट और हनुमानगढ़ी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हैं। बरसात के मौसम में हल्की बारिश होने पर ही रास्तों पर पानी चढ़ जाता है। इसके कारण लोग घुटने भर पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश होते हैं। इससे लगभग 5000 की आबादी प्रभावित है। कई बार लोगों ने प्रशासन से बंद नाले को खुलवाने की गुहार लगाई लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।