{"_id":"698de1c5042939ceec0c31d3","slug":"video-ruckus-in-name-of-farewell-party-police-said-strict-action-will-be-taken-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फेयरवेल पार्टी के नाम पर हुड़दंग, पुलिस ने कहा- कार्रवाई होगी सख्त; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेयरवेल पार्टी के नाम पर हुड़दंग, पुलिस ने कहा- कार्रवाई होगी सख्त; VIDEO
शहर में फेयरवेल पार्टी के नाम पर निकाली गई वाहन रैली उस समय हुड़दंग में बदल गई, जब स्कूली छात्र चलती कारों से लटकते और गाड़ियों की छतों से निकल कर स्टंट करते नजर आए। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुछ स्कूलों के छात्रों ने फेयरवेल के अवसर पर वाहन रैली निकाली थी। रैली के दौरान कई छात्र कारों की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर लटकते दिखे, जबकि कुछ वाहन की छत से निकलकर वीडियो बनाते रहे। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों की पहचान शुरू कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल संबंधित छात्रों की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि आम जनता के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। आगे से इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।