Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
woman was murdered in Baraut for a loan of Rs 1.5 lakh, she was injured after being hit by a bottle on the head, she died before reaching the hospital
{"_id":"68284c89e84fa23c72035385","slug":"video-woman-was-murdered-in-baraut-for-a-loan-of-rs-15-lakh-she-was-injured-after-being-hit-by-a-bottle-on-the-head-she-died-before-reaching-the-hospital-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में डेढ़ लाख रुपए की उधारी के लिए महिला की हत्या, सिर पर बोतल मारने से हुई थी घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में डेढ़ लाख रुपए की उधारी के लिए महिला की हत्या, सिर पर बोतल मारने से हुई थी घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 17 May 2025 02:14 PM IST
बड़ौत में गुराना रोड पर शुक्रवार रात एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान हसनपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल गुराना रोड निवासी 50 वर्षीय ओमवीरी के रूप में हुई है। घटना उधार लिए डेढ़ लाख रुपए की वसूली को लेकर हुई।
ओमवीरी के पति ब्रह्मपाल ट्रक चालक हैं। उनके दोनों बेटे मनीष और नवीन बड़ौत में मजदूरी करते हैं। कुछ महीने पहले दोनों बेटों ने गुराना रोड के कुछ लोगों से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। वे इसी महीने रुपए लौटाने की बात कर रहे थे। शुक्रवार रात चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। वे रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ओमवीरी वहां पहुंची। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर बोतल मार दी। इस हमले में ओमवीरी की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।