{"_id":"69e0d25e4094f008d3021600","slug":"video-bharaica-ma-sajaya-sata-tha-maha-ka-le-btha-papa-pal-sa-shanpr-haaa-aavagamana-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में संजय सेतु दो माह के लिए बंद, पीपा पुल से शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में संजय सेतु दो माह के लिए बंद, पीपा पुल से शुरू हुआ आवागमन
बहराइच के सरयू नदी पर बने करीब 44 वर्ष पुराने संजय सेतु को जर्जर स्थिति के चलते दो माह के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बनाए गए पीपा पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया है। अगले दो महीनों तक यही अस्थायी पुल बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा बना रहेगा।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसडीएम कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पीपा पुल का परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल रहने के बाद कार, जीप, बाइक और एम्बुलेंस जैसे छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई, जबकि ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
उधर, पीपा पुल चालू होते ही जेसीबी मशीनों की मदद से संजय सेतु पर डामर उखाड़कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे कोई भी वाहन या व्यक्ति सीधे पुल से न गुजर सके।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पीपा पुल पर हर दिन बदलते जलस्तर और मौसम के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।