सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: नलकूप की बाउंड्री का पिलर गिरने से मासूम की मौत, एक बालक गंभीर घायल

VIDEO: नलकूप की बाउंड्री का पिलर गिरने से मासूम की मौत, एक बालक गंभीर घायल

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:33 PM IST
VIDEO: नलकूप की बाउंड्री का पिलर गिरने से मासूम की मौत, एक बालक गंभीर घायल
मटेरा (बहराइच)। शिपुरा गांव में रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में नलकूप की बाउंड्री का पिलर गिरने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में मातम पसर गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शिपुरा गांव निवासी रज्जब (9) पुत्र सनोवर अली अपने साथी फुरकान पुत्र फारूक के साथ गांव के पूर्व दिशा में बने नलकूप के पास घूमने गया था। दोनों बच्चे नलकूप के किनारे बनी बाउंड्री के पिलर के पास बैठ गए। इसी दौरान अचानक बाउंड्री का एक पिलर भरभराकर गिर पड़ा और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। पिलर के नीचे दबने से रज्जब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद जब गांव के अन्य बच्चे नलकूप पर नहाने पहुंचे तो उन्होंने रज्जब को पिलर के नीचे दबा देखा। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह पिलर हटाया, लेकिन तब तक रज्जब की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी हरकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल फुरकान को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि मृतक रज्जब अपने तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

BJP ने Samrat Chaudhary को बुलाया दिल्ली, अब वह ही बनेंगे Bihar के अगले CM?

08 Mar 2026

शिवपाल ने ओमप्रकाश राजभर पर किया सियासी तंज, VIDEO

08 Mar 2026

अलीगढ़ के मोबाइल शोरूम में तमंचे के बल पर लूट, पुलिस जांच में जुटी

08 Mar 2026

VIDEO: अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

08 Mar 2026

VIDEO: भारतीय बारी समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन

08 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार महाकुंभ का आयोजन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

08 Mar 2026

VIDEO: भोजपुरी यूनियन फिल्म अकादमी की ओर से गोल्डन वूमेन अवार्ड समारोह में सम्मानित हुई महिलाएं

08 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: पिंक इज पॉवरफुल संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह

08 Mar 2026

VIDEO: खत्री सभा राजाजीपुरम लखनऊ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह

08 Mar 2026

VIDEO: कन्या सुमंगला योजना के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित

08 Mar 2026

Indore: तिंछाफाॅल की खाई में गिरने से दो दोस्तों की मौत, हादसा आखिर हुआ कैसे?

08 Mar 2026

जींद में महिला दिवस पर नगर परिषद का विशेष सफाई अभियान शुरू, 14 मार्च तक चलेंगे स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम

08 Mar 2026

1000 रुपये के एलान पर लुधियाना में महिलाओं ने मनाया जश्न

08 Mar 2026

बस्तर के नन्हें रक्षकों ने पेश की मिसाल, जलती आग को बुझाने आधी रात को कूद पड़े

08 Mar 2026

बेमेतरा: जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, लाखों का सामान जलकर खाक

08 Mar 2026

रफ्तार का कहर: पिकअप और बाइक में आमने-सामने से टक्कर, 19 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

08 Mar 2026

टीम इंडिया के जीत की कामना, किया हवन-पूजन; VIDEO

08 Mar 2026

VIDEO: मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क बनेंगे, आगरा में सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं

08 Mar 2026

Indore: बढ़ गए घरेलू सिलेंडर के दाम, लोगों के घर का खर्चा भी बढ़ा, फिर देखिए क्या बोले?

08 Mar 2026

VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जोश में क्रिकेट प्रेमी, जीत के लिए प्रार्थना; जश्न की भी तैयारी

08 Mar 2026

रोहतक में महिलाओं की स्थिति पर किया मंथन

08 Mar 2026

Indore: राजवाड़ा में उमड़ा लोगों का सैलाब, सड़कों पर भारी भीड़, देखें रंग पंचमी का नजारा।

08 Mar 2026

अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग प्रेस और कागज के गोदाम में लगी भीषण आग

08 Mar 2026

फगवाड़ा के गांव पांछट में एंबुलेंस नहीं, मरीजों की जा रही जान

08 Mar 2026

असम विमान हादसे में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का गांव ककराना में अंतिम संस्कार

Hamirpur: महिला दिवस पर विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किए महिला मंडल, वीर नारियां और पूर्व सैनिक

Kullu: अटल सदन में मनाया महिला दिवस

08 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

08 Mar 2026

सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होला मोहल्ला में की शिरकत

08 Mar 2026

Tikamgarh: प्रेमी युगल ने क्यों खाया जहर? पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल; राहत की बात हालत में हो रहा सुधार

08 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed