{"_id":"69c10bddbd89db10d70f7bd6","slug":"video-video-nprpaiidaha-ma-safaii-vayavasatha-ka-lkara-hagama-vayaparaya-na-kaya-cakaka-jama-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूपईडीहा में सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा, व्यापारियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूपईडीहा में सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
रूपईडीहा। नगर पंचायत रूपईडीहा में सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सफाईकर्मियों को बरगलाने का काम किया है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने स्टेशन रोड पर चक्का जाम कर दिया और नगर पंचायत से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। चक्का जाम के कारण स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और कई रोडवेज बसें जाम में फंसी रहीं।
मौके पर पहुंचे चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने व्यापारियों का समर्थन करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी की लापरवाही के कारण नगर की स्थिति बिगड़ गई है।
व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि सफाई कर्मी मौके पर आए, जिनसे सफाई कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही गई।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य के लिए आवश्यक सामान पुराने नगर पंचायत कार्यालय से प्राप्त कर कार्य पूरा करने के बाद वहीं जमा करें। चक्का जाम के दौरान अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।