{"_id":"695e3c64a65ea0c43704e0c9","slug":"video-video-rapaiidaha-satashana-para-pahaca-ralva-ka-sarakashha-narakashhanae-yana-tarana-sacalna-ka-umamatha-majabta-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुपईडीहा स्टेशन पर पहुँचा रेलवे का सुरक्षा निरीक्षण यान, ट्रेन संचालन की उम्मीदें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुपईडीहा स्टेशन पर पहुँचा रेलवे का सुरक्षा निरीक्षण यान, ट्रेन संचालन की उम्मीदें मजबूत
भारत–नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जाँच के लिए निरीक्षण यान (इंस्पेक्शन व्हीकल) पहुँचने से क्षेत्र में रेल संचालन को लेकर उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं। निरीक्षण यान के माध्यम से ब्रॉड गेज ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम (ओएचई) का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ब्रॉड गेज पटरियों की मजबूती, रेल फिटिंग, ओएचई लाइन की तकनीकी गुणवत्ता, सिग्नलिंग सिस्टम, सुरक्षा संकेतक, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज सहित स्टेशन परिसर की विभिन्न संरचनाओं की विस्तृत जाँच की गई। निरीक्षण यान को ट्रैक पर चलाकर वास्तविक परिस्थितियों में पटरियों की स्थिरता और ओवरहेड बिजली आपूर्ति की कार्यक्षमता भी परखी गई।
सूत्रों के अनुसार यह निरीक्षण रेलवे की सुरक्षा प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसका उद्देश्य भविष्य में संभावित परिचालन से पहले सभी मानकों को पूरी तरह संतोषजनक सुनिश्चित करना है। मौके पर रेलवे की वरिष्ठ तकनीकी टीम मौजूद रही और निरीक्षण की प्रगति पर लगातार नजर रखी गई।
इस निरीक्षण में इंजीनियर ए पी नौविक, इंजीनियर रविंद्र कुमार, ए बी सिंह, एस पी गौउ, जगदीश प्रसाद, कृष्णा मिश्रा, सईद आलम, विनोद कुमार और सुरेश कुमार शामिल रहे। टीम ने ओवरहेड इंस्पेक्शन यान एनई-12961 से बहराइच से नेपालगंज रोड रुपईडीहा सेक्शन का निरीक्षण किया, जिससे इस रूट पर ट्रेन संचालन की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।
गौरतलब है कि रुपईडीहा–नेपालगंज रोड सेक्शन पर ब्रॉड गेज लाइन का विस्तार पिछले वर्षों में किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 55 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, नया स्टेशन भवन और प्लेटफॉर्म का विकास किया गया है। इससे पहले 5 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें 120 किमी प्रति घंटा तक की गति दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा प्री-सीआरएस और सीआरएस का कार्य भी पूर्व में पूरा किया जा चुका है।
हालांकि वर्तमान में स्टेशन से नियमित यात्री ट्रेन सेवाएँ शुरू नहीं हुई हैं और रेलवे की ओर से सेवा प्रारंभ करने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके, सूत्रों का दावा है कि 10 जनवरी से ट्रेन संचालन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।