{"_id":"6a0731b03f7e11acfc0cca25","slug":"video-demand-to-extend-tenure-instead-of-appointing-administrators-in-gram-panchayats-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय कार्यकाल बढ़ाने की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय कार्यकाल बढ़ाने की मांग, VIDEO
नगरा ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। 26 मई को हम लोगों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। संभावना यह है व्यक्त की जा रही है कि पंचायत चुनाव समय पर न करा कर एक साल आगे बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की बजाय प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाय। पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है, जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह और प्रतिबद्ध रहते हैं। इसके पूर्व डवाकरा हाल में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने 20 मई को लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील किया। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, चैनप्रताप, अनिल कुमार मौर्य, राम कठिन राजभर, अनूप गुप्ता व उदयभान यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता जय प्रकाश यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।