{"_id":"67ed34df3b9b1a32ca042499","slug":"video-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-ballia-chaos-ensued-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी, दस बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी, दस बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख
मनियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम के रंजीतपुर मौजे में बुधवार को दिन में करीब दस बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में चार किसानों की दस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद जब तक फायरब्रिगेड गाड़ी पहुंचती उससे पहले ग्रामीणों ने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि मौजे के किसान गेहूं की खड़ी फसल कटवाने के लिए खेत में कम्पाईन कि मशीन ले गए थे, लेकिन मौसम प्रतिकूल देख मशीन को लौटा दिया। इसी बीच शार्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। जिसमें वशिष्ठमुनी उपाध्याय का छह बीघा, जीतन राजभर का दो बीघा, लोहा वर्मा का एक बीघा व लड्डु वर्मा का एक बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।