{"_id":"6a33de72f5a29dc1db0f2191","slug":"video-21-jana-ka-20-lkha-lga-eka-satha-karaga-yagabhayasa-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 21 जून को हजारों लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 21 जून को हजारों लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने की विभागीय तैयारी तेज है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग शिविर पर हजारों लोगों को एक साथ योग कराने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। इसके लिए नौ ब्लॉकों में प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। योग दिवस की गतिविधियों को संपन्न कराने के लिए शासन स्तर से एक मास्टर ट्रेनर की तैनाती की गई है। मास्टर ट्रेनर की देखरेख में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर बनाया जाएगा। योग दिवस को लेकर विशेष तैयारी चल रही है। 15 जून से योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर योग शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को योगाभ्यास कराते हुए जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बताया कि उन्हें मास्टर ट्रेनर नामित किया गया है। मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरजीत ने बताया कि योग प्रशिक्षक व सहायकों को प्रशिक्षित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।