{"_id":"6a33d5983dea003151058945","slug":"video-video-fada-fasataval-ka-pashhataka-aahara-ka-savana-ka-satha-savasatha-javanashal-apanana-ka-thaya-gaya-sathasha-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फूड फेस्टिवल के पौष्टिक आहार के सेवन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फूड फेस्टिवल के पौष्टिक आहार के सेवन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
नगर के बहराइच मार्ग स्थित टूरिस्ट होटल सभागार में बृहस्पतिवार को फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में पौष्टिक आहार के सेवन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम और आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है।
फूड फेस्टिवल में मल्टीग्रेन आटा, ज्वार, बाजरा, रागी, धान, चना, ऑर्गेनिक सब्जियां, मौसमी फल चाट, लिट्टी-चोखा, सत्तू, बेल का जूस, कोदो कटलेट, सांवा की खीर और अंकुरित सलाद सहित अनेक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके अतिरिक्त डायबिटिक केयर उत्पाद, विभिन्न प्रकार के मिलेट्स, सुपर फूड, हस्तनिर्मित परिधान, बैग एवं ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।