{"_id":"676aacf59a02ffb516016df0","slug":"video-balrampur-gara-gavatha-saha-ka-vara-patara-ka-yatha-kaya-gaya-blthana-bhajapa-karayalya-ma-mana-vara-bl-thavasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों का याद किया गया बलिदान, भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों का याद किया गया बलिदान, भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर तथा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों के त्याग व बलिदान को याद किया।
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्त के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमान गढ़ी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्र बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह बाल्यावस्था में ही धर्म की रक्षा में प्राणों की आहुति दे दी थी। तमाम यातनाएं सहने के बाद भी इन्होंने मुगल सेना के सामने सिर नहीं झुकाया।
उन्हीं की याद में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। गोष्ठी को मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडेय व विश्राम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार मित्तल, अशोक यादव, शिव दयाल कौशल, आनंद तिवारी, विजय सोनी व शिवकुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।