{"_id":"673c8acaa4c82da1e60705d2","slug":"video-balrampur-sasatava-ka-mathatha-sa-khaja-gaya-ii-rakasha-ltara-bramatha-kaya-lta-gae-ii-rakasha-va-btara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: सीसीटीवी की मदद से खोजा गया ई रिक्शा लुटेरा, बरामद किया लूटे गए ई रिक्शा व बैटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: सीसीटीवी की मदद से खोजा गया ई रिक्शा लुटेरा, बरामद किया लूटे गए ई रिक्शा व बैटरी
बलरामपुर कोतवाली देहात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई रिक्शा लूटने वाले को खोज निकाला। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटा गया ई रिक्शा बरामद किया है। कोतवाली नगर के मुरलीपुर गांव निवासी शाहिद अली ने छह नवंबर को कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया।
कहा कि उसके लड़के का गला दबाकर मारपीट कर ई-रिक्शा ग्राम नेवादा के पास से अज्ञात लोग लूट ले गए। इसके खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी।
इसके अनावरण के लिए पुलिस ने 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। इसके बाद राहुल यादव निवासी ग्राम जोगिया कला थाना ललिया को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लूटे गये ई- रिक्शा व उसकी बैट्री तथा घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।