{"_id":"676fd3ce9545aca71c04dcae","slug":"video-pana-taka-ka-naramanae-athhara-payajal-sakata-ka-lkara-garamanae-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानी टंकी का निर्माण अधूरा, पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानी टंकी का निर्माण अधूरा, पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
यूपी के बलरामपुर में स्थानीय ब्लॉक के गनवरिया लक्ष्मनपुर गांव में दो साल बाद भी पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पानी टंकी का काम अधूरा होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को विभागीय लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा करवाकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह के नेतृत्व में तिलकराम वर्मा, नीबर वर्मा, लालजी मिश्र, राम फकीरे, बड़कऊ, रामचंद्र, विनय कुमार, मेवालाल, गिरधारी प्रसाद, ननके, रिजवान, जगदेव, पेशकार, अमरेश वर्मा, रामदुलारे, ननके, रामकुमार, सत्रोहन, सोहनलाल, दीनानाथ यादव तथा नाथूराम आदि ने शनिवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।