{"_id":"670face344af38d82303cbe2","slug":"video-ii-rakasha-calka-na-fatha-lgakara-tha-jana-jaca-ma-jata-palsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब चार दिन से शराब पीने को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घटना के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। वह मोहल्ले में रह रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास काॅलोनी के ब्लॉक सी फ्लैट नंबर आठ निवासी मुकेश साहू (40) ने बुधवार को सुबह घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद मोहल्ले के कुछ लोग चंदा मांगने पहुंचे।
दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो जंगले से देखा तो वह फंदे से लटका। उन्होंने उसकी पत्नी को बताया। पत्नी रीता साहू ने मोहल्ले वालों के सहयोग से मुकेश को फंदा काटकर उतारा। उसने बताया कि मुकेश ई-रिक्शा चलाता था। दो बेटी और एक बेटा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।