{"_id":"67c592c76ff0a078300be500","slug":"video-woman-burnt-in-fire-in-banda-dies-during-treatment","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांदा में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांदा में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छह फरवरी से भर्ती थी। बदौसा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामदेवी (28) बीते छह फरवरी को घर में कौड़ा ताप रही थी। आग तापते समय रामदेवी की मैक्सी में आग लग गई। हादसे में वह गंभीर झुलस गई। परिजनों ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। पिता संतराम ने बताया कि रामदेवी तीन बहन दो भाई में सबसे बड़ी थी। जन्म से ही उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। पिता फलों की फेरी करता है। घर में मां राजकुमारी है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि आग से जली महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।