{"_id":"69625c3bbdad1795e008e9c6","slug":"video-brabka-ma-aaiipaesa-dakatara-oura-ijanayara-bna-parava-chhatara-oura-abhabhavaka-ka-haaa-abhanathana-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बने पूर्व छात्रों और अभिभावकों का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बने पूर्व छात्रों और अभिभावकों का हुआ अभिनंदन
बाराबंकी में शनिवार को श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल में शिक्षा, संघर्ष और सफलता का उत्सव देखने को मिला। यहां आयोजित सम्मान समारोह में उन पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित देश की प्रतिष्ठित सेवाओं और पदों पर पहुंचकर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य प्रकाश शुक्ल की उपस्थिति रही।
महज 21 वर्ष की आयु में आईपीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मयूर विहार कॉलोनी निवासी आदर्शकांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नाट्य मंचन ने पूरे परिसर को राष्ट्रीय चेतना से भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।