{"_id":"6985df6f6e22e446cd04e0e5","slug":"video-brabka-ma-avasanashavara-mathara-ma-cara-ka-aarapaya-para-vakal-na-kaya-hamal-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में अवसानेश्वर मंदिर में चोरी के आरोपियों पर वकीलों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में अवसानेश्वर मंदिर में चोरी के आरोपियों पर वकीलों ने किया हमला
बाराबंकी में हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में शुक्रवार शाम एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ द्वारा एसीजेएम कोर्ट नंबर-17 में पेश किया गया था। जैसे ही आरोपियों को जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ वकील आक्रोशित हो गए और हालात बेकाबू हो गए।
जानकारी के अनुसार, अदालत से आरोपियों को पुलिस वाहन में बैठाकर जेल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पहले से प्रतीक्षा कर रहे वकीलों का एक समूह उग्र हो उठा और आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
आक्रोशित वकील यहीं नहीं रुके। कई वकील दौड़ते हुए वाहन के सामने आ गए, जिस पर चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाल दिया। इसके बावजूद कुछ वकीलों ने पीछे से वाहन को रोकने की कोशिश की और गेट नंबर-1 तक पुलिस वाहन का पीछा किया। इस दौरान पथराव जैसी स्थिति बन गई और एक पत्थर लगने से पुलिस वाहन का शीशा टूट गया।
इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तब जाकर आरोपियों की जान बच सकी। काफी मशक्कत के बाद वाहन चालक आरोपियों को सुरक्षित रूप से कोर्ट परिसर से बाहर ले जाने में सफल रहे। जिला जज द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।