{"_id":"6985dbcff6ba733ce20a7b7e","slug":"video-brabka-ma-mahashavaratara-para-mahathava-mal-ka-lkara-alrata-kavaka-rasapasa-tama-rahaga-tayara-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर महादेवा मेले को लेकर अलर्ट, क्विक रिस्पांस टीमें रहेंगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर महादेवा मेले को लेकर अलर्ट, क्विक रिस्पांस टीमें रहेंगी तैयार
बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर्व और श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेले को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को भी सुदृढ़ किया गया है। प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मेला क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पीएसी, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा सहायता और एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया है, ताकि पैदल कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन का दावा है कि पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के चलते इस बार महाशिवरात्रि और श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।