{"_id":"69e714d995817f07500e5472","slug":"video-brabka-ma-jatha-samathha-ka-jatha-para-augdha-mahata-esadaema-sao-manana-ma-jata-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे
यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंगलवार को संवेदनशील केंद्र बन गया। यहां महंत मुकुंदपुरी की जिंदा समाधि की घोषणा ने हालात को विस्फोटक बना दिया है। मठ परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही महंत को मनाने में जुटे हैं। हर पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मठ की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया है। महंत मुकुंदपुरी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के आधार पर मठ की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली थी। इस पर तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को कार्रवाई करते हुए वसीयत को निरस्त कर मूल खातेदार के नाम संपत्ति दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही 45 दिनों में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन फाइलों में उलझा मामला जमीन पर नहीं उतर सका।
इसी देरी ने अब हालात को विस्फोटक बना दिया है। प्रशासनिक आश्वासनों से निराश महंत ने अल्टीमेटम दे दिया था। 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं तो 21 अप्रैल को जिंदा समाधि। अब तय तारीख पर वह अपने फैसले पर अड़े हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे।
एसडीएम, सीओ और थाना पुलिस लगातार संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, महंत को समझाने के लिए कई स्तरों पर प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।
पुलिस के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब महंत ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी हो। वर्ष 2023 में भी इसी तरह की घोषणा की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप से टाल दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर और जिद अधिक कड़ी नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।