{"_id":"69ce7d9f6c2a3602390525e6","slug":"video-brabka-ma-khata-ma-utara-daema-shashaka-tarapatha-afama-fasal-ka-lya-jayaja-kata-gaha-ka-fasal-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में खेतों में उतरे डीएम शशांक त्रिपाठी, अफीम फसल का लिया जायजा, काटी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में खेतों में उतरे डीएम शशांक त्रिपाठी, अफीम फसल का लिया जायजा, काटी गेहूं की फसल
यूपी के बाराबंकी में बिन मौसम बारिश खराब हुई अफीम की फसल की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी खुद खेतों तक पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ किसानों से बातचीत की, बल्कि गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कर जरूरी निर्देश भी दिए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय व प्रशासनिक टीम के साथ हरख ब्लॉक के मेंहदीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसान रामगणेश के अफीम के खेत का निरीक्षण किया।
बिन बारिश के कारण खराब हुई अफीम की फसल की स्थिति को उन्होंने बारीकी से देखा और सिंचाई व्यवस्था सहित अन्य जरूरी पहलुओं पर किसानों से चर्चा की। डीएम को अपने बीच देखकर किसानों में उत्साह नजर आया और उन्होंने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
जिलाधिकारी नवाबगंज तहसील के ग्राम लक्षबर बजहा पहुंचे, जहां उन्होंने रबी फसल के तहत तैयार गेहूं की फसल की खुद हंसिया लेकर कटाई की। मौके पर क्रॉप कटिंग कराई गई और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक और वास्तविक आकलन प्राप्त होता है। इससे कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े निर्णयों और कृषि नीति निर्धारण के लिए विश्वसनीय आधार प्रदान करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।