{"_id":"69bd4b7734d1321baa0f2d50","slug":"video-brabka-ma-mahal-palsa-na-sakata-ral-nakal-sarakashha-samamana-oura-savavalbna-ka-thaya-sathasha-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में महिला पुलिस ने स्कूटी रैली निकाल सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में महिला पुलिस ने स्कूटी रैली निकाल सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश
बाराबंकी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शहर में महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकाली। रैली के जरिए आमजन को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली को एएसपी उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी रैली कम्पनी बाग, बस अड्डा, पटेल तिराहा, नाका और पल्हरी होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने शहरवासियों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना-चौकी से संपर्क करें। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर सीओ सिटी संगम कुमार, सीओ रामनगर गरिमा पन्त, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, यातायात प्रभारी रामयतन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।