{"_id":"6a60cef6863f8f73ce067388","slug":"video-brabka-rajanata-sa-uupara-uthakara-hana-cahae-kararavaii-sarakashhata-va-paratharasha-hana-cahae-parakashha-paranael-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए कार्रवाई, सुरक्षित व पारदर्शी होनी चाहिए परीक्षा प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए कार्रवाई, सुरक्षित व पारदर्शी होनी चाहिए परीक्षा प्रणाली
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:38 PM IST
Link Copied
नीट परीक्षा के प्रदर्शन को लेकर छात्रों के साथ कथित मारपीट और दिल्ली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के बाद उपजे राजनीतिक विवाद पर बाराबंकी के छात्रों और युवाओं ने अपनी बेबाक राय रखी। अमर उजाला से बातचीत में छात्रों ने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। वहीं, कुछ छात्रों का कहना था कि यदि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा होकर उनकी आवाज उठा रहा है तो यह सकारात्मक कदम है।
छात्रों का कहना था कि नीट परीक्षा देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी है। ऐसे में परीक्षा और उसके परिणाम से जुड़े किसी भी विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों के साथ कथित मारपीट के मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
हालांकि, सभी छात्रों की राय इस बात पर एकमत रही कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और सुरक्षित बनाए जाने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।