{"_id":"69ef50ba79e3beb4630181f1","slug":"video-video-nara-shakata-vathana-athhanayama-ka-samarathana-ma-bjapa-karayakaratao-ka-paratharashana-akhalsha-yathava-ka-patal-faka-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश यादव का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश यादव का पुतला फूंका
बाराबंकी में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय से पटेल तिराहे तक भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश मार्च निकाला। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और विरोध स्वरूप जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।
मार्च के दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा रानी रावत, राजकुमारी मौर्य सुमित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।