{"_id":"6a3e4a85e480848a7b08a452","slug":"video-video-tatara-matara-ka-nama-para-yavaka-ka-hataya-jhaugdha-faka-ka-tharana-bgaugdha-halta-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवक की हत्या, झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवक की हत्या, झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी हालत
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने युवक को कोई द्रव पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खजूरी चिर्रा गांव निवासी दुखीराम ने बताया कि उनके बड़े भाई सुकई (40) काफी समय से बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ था। इसी बीच गांव के ही हिदायत रसूल उर्फ गुल्ले बाबा, जो तांत्रिक का काम करता है, ने तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया। उसके झांसे में आकर परिवार ने उसे घर बुला लिया।
परिजनों का आरोप है कि रात गुल्ले बाबा अपने साथी मोइनुद्दीन के साथ सुकई के घर पहुंचा और छप्पर के नीचे तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू की। मृतक के भाई दुखीराम ने बताया कि कुछ देर बाद सुकई तेज आवाज में चिल्लाने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह तड़प रहे थे। आरोप है कि तांत्रिक ने उन्हें कोई द्रव पिलाया था। मौके पर उनकी जीभ कटी हुई दिखाई दी और आसपास खून भी बिखरा पड़ा था। इसी दौरान दोनों भाग गये। सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुल्ले बाबा लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का काम करता था तथा उसी ने सुकई की हत्या की है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक टीबी का मरीज भी था, हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।