{"_id":"66e80fb307b049690a05bedc","slug":"video-bral-ka-gava-ma-gakasha-thharana-para-btha-sata-na-anana-jal-chhaugdhana-ka-tha-catavana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली के गांव में गोकशी, धरने पर बैठे संत ने अन्न जल छोड़ने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली के गांव में गोकशी, धरने पर बैठे संत ने अन्न जल छोड़ने की दी चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 04:32 PM IST
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर सीमा पर स्थित गांव दलपतपुर के चार खेतों में गोकशी करके तस्कर पशु अवशेष छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर खजुरिया मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ मौके पर पहुंचे और खेत में ही धरना देने बैठ गए। उन्होंने एसएसपी के न आने तक मौके से न हटने की बात कही। सीओ हाइवे ने उन्हें मनाया तो उन्होंने तहरीर दी। शाम तक उन्होंने कार्रवाई और तस्करों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि तब तक वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर अवशेष हटवाए हैं। इनका सैंपल लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।