{"_id":"6a5a48eccb47701ab6032df3","slug":"video-death-anniversary-of-socialist-thinker-prabhunath-mishra-observed-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:53 PM IST
Link Copied
भदोही जिले में औराई के सुदामा कुटी भमौरा में शुक्रवार को भदोही जिला बनाओ आंदोलन के अगुआ, समाजवादी चिंतक स्व. प्रभुनाथ मिश्रा की पाचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, बलिदान और विचारों को याद किया। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने 1973 में प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह समाजवादी आंदोलन में कूद पड़े। भदोही जिला निर्माण के आंदोलन में उनकी भूमिका अग्रणी रही। उनके नेतृत्व में 27 जून से कार्यकर्ताओं के आमरण अनशन के ऐलान के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 30 जून 1994 को भदोही जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। इस मौके पर शैलेश सिंह, आसिफ खान, रुद्रपति दुबे श्रवण, सलाउद्दीन अंसारी, संतोष यादव, केशनारायण यादव, लालचंद बिंद, काशीनाथ पाल बाबा बिंद, कमला शंकर महतो, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।