{"_id":"66fa8d1c48aae408690cf536","slug":"video-silt-on-the-banks-of-the-ghat-in-bhadohi-there-may-be-problems-in-offering-prayers-to-ancestors","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में घाट किनारे सिल्ट, पितरों के तर्पण में हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में घाट किनारे सिल्ट, पितरों के तर्पण में हो सकती है परेशानी
भदोही ज्ञानपुर में घाट किनारे जमा सिल्ट बन रही जनता की परेशानी। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद भी किनारे पर जमा मिट्टी के न हटने से जनता में निराशा है। पितृपक्ष का समापन बुधवार को होगा। इस दिन पितरों को पिंडदान करने के लिए आस्थावान गंगा घाटों पर जुटेंगे। गंगा का जलस्तर घटने के बाद घाटों की साफ-सफाई नहीं हो सकी है। जिससे घाटों पर सील्ट और गंदगी फैल गई है। सफाई न होने से बुधवार यानि दो अक्तूबर को पिंडदान करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रीय लोगों ने घाटों की सफाई की मांग की है। जिले में रामपुर घाट, बिहरोजपुर, सीतामढ़ी, भोगांव समेत दर्जन भर ऐसे गंगा घाट हैं, जहां पितृपक्ष में लोग अपने पितरों का तर्पण करते हैं। पूर्वजों की याद में करीब एक पखवाडे़ तक चलने वाला पितृपक्ष तर्पण के साथ ही बुधवार को समाप्त हो जाएगा। बारिश के सीजन में गंगा का जलस्तर बढ़ने से काफी ऊपर तक पानी आ गया था, लेकिन अब वह नीचे चला गया है। इससे घाटों पर बहकर आई गंदगी जगह-जगह जमा हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई तो पिंडदान और विसर्जन तिथि पर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को रामपुर, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर, भोगांव और बेरासपुर जैसे घाटों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचेगे। साफ-सफाई न होने की स्थिति में उन्हें कीचड़ और गंदगी के बीच ही पितरों का तर्पण करना होगा। नगर निकाय से लेकर ग्राम पंचायतों की तरफ से साफ-सफाई को लेकर अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान नारेपार सीमा सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी गंगा घाट पर मंगलवार तक साफ-सफाई करा दी जाएगी। इस बार जलस्तर अधिक होने से नीचे अभी काफी कीचड़ है। ऐसे में घाट के ऊपरी हिस्से में ही तर्पण करना मजबूरी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।