{"_id":"67ffb3647277011c7401a96a","slug":"video-villagers-in-bhadohi-angry-over-officials-breach-of-promise-protest-at-block-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में अधिकारियों की वादाखिलाफी पर बिफरे ग्रामीण, ब्लॉक पर प्रदर्शन, व्यवस्था को सुचारू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में अधिकारियों की वादाखिलाफी पर बिफरे ग्रामीण, ब्लॉक पर प्रदर्शन, व्यवस्था को सुचारू करने की मांग
ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराई गांव में जलनिकासी की समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीण बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराई गांव में सालों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक टॉवर पर चढ़कर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उस समय अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर नीचे उतारा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दूसरे दिन से ही जलनिकासी के इंतजाम को लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन के तीन दिन बीतने के बाद भी काम शुरू न होने पर नाराज ग्रामीण बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय जमा हो गए। आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारी बार-बार ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं। चेताया कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बीडीओ आलोक कुमार पांडेय को पत्रक भी सौंपा। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य योजना स्वीकृति हो गई है। पाइप उपलब्ध हो गया है। जल निकासी के लिए चयनित स्थान के लिए जो व्यवधान आ रहा है। उसको लेकर एडीएम से अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।