Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
VIDEO : road in Nahtaur block in Bijnor is in bad condition, making it difficult for the local people to move around
{"_id":"6784fbd32c0fb2ee9306b0c5","slug":"video-road-in-nahtaur-block-in-bijnor-is-in-bad-condition-making-it-difficult-for-the-local-people-to-move-around","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में नहटाैर ब्लाॅक में सड़क खस्ताहाल, क्षेत्रीय लोगों का निकलना भी हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में नहटाैर ब्लाॅक में सड़क खस्ताहाल, क्षेत्रीय लोगों का निकलना भी हुआ दूभर
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 13 Jan 2025 05:11 PM IST
बिजनाैर के नहटौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरपुर के राजस्व गांव हमीदपुर में राजवीर त्यागी के घेर से राजीव त्यागी के घर तक का रास्ता अत्यंत खराब हालत में है। रास्ते में कीचड़ भरा है। हमीदपुर निवासी ग्राम पंचायत सदस्य गजेन्द्र सिंह, अरुण त्यागी, प्रीति, मुकुल त्यागी, संजीव कुमार, राजीव, अर्जुन सिंह, सलीम आदि ने बताया कि उक्त रास्ते में तत्कालीन ग्राम प्रधान कलवा खां ने 1995 में खडंजा लगवाया था, जो धीरे धीरे खराब हो गया। बताया कि पिछले दस वर्षों से रास्ते में कीचड़ भरा है जिससे गुजरने से लोगों को समस्या का सामना करना पड रहा है। बताया कि गांव की आधी आबादी का आवागमन इसी रास्ते से है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। बताया कि कई बार सीसी रोड बनवाने का अनुरोध करने के बाद भी ग्राम प्रधान ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब उन्होंने बीडीओ प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। बीडीओ प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सीसी निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पंचायत सचिव को इसे कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। बजट आने पर सीसी निर्माण करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।