{"_id":"66e800bce1c12de7080d213e","slug":"video-bthaya-ma-shana-o-shakata-sa-nakal-gaya-jalsa-e-mahamamatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में शान-ओ-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में शान-ओ-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
बदायूं जिले में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शान ओ शौकत से मनाई गई। शहर में अमन का पैगाम देते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। शहर में जुलूस ए मोहम्मदी शहर में मोहल्ला सोथा शम्सी जामा मस्जिद से जिला ए काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सदारत में सुबह निकाला गया। उनके पीछे लोगों का काफिला चल रहा था। टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, ई-रिक्शा आदि पर सवार लोग हाथों में झंडियां लेकर चल रहे थे। वाहनों पर सवार सजे-धजे बच्चे भी चार चांद लगा रहे थे। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, तो लंगर भी तकसीम किया गया। जुलूस मीराजी चौकी, चक्कर की सड़क, सोथा चौकी, कबूलपुरा, मथुरिया चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए निकाला गया है। जिला ए काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी ने पैगंबरे इस्लाम की शान में कहा कि हमारे नबी किसी एक कौम के नहीं बल्कि सारे आलम के नबी हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं दबतोरी, ककराला, सैदपुर, फैजगंज बेहटा आदि में भी जुलूस एक मोहम्मदी निकाला गया है। अलापुर में भी जुलूस ए मोहम्मदी शान ओ शौकत से निकाला गया। जुलूस पूरे कस्बे में घूमा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।