{"_id":"69e0d925f94aab47ec0287b7","slug":"video-conference-held-under-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-campaign-in-budaun-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत हुआ सम्मेलन, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत हुआ सम्मेलन, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता
Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:12 PM IST
Link Copied
बदायूं में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। वहीं महिलाओं ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। डायट ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं-बहनों के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को नई दिशा देगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, मातृत्व वंदना योजना और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि यह अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनेगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, रानी पुंडीर, ममता वर्मा, मोनिका गंगवार और ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।