{"_id":"6853ff4aa827344d2e06da1a","slug":"video-protest-of-the-victims-family-continues-in-the-salesman-murder-case-in-badaun-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में सेल्समैन हत्याकांड में पीड़ित परिवार का धरना जारी, पुलिस की जांच पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में सेल्समैन हत्याकांड में पीड़ित परिवार का धरना जारी, पुलिस की जांच पर सवाल
बदायूं में सेल्समैन मुकेश हत्याकांड में नामजद कराए गए शराब कारोबारियों को पुलिस ने विवेचना में निर्दोष बताया। वहीं, चार हत्यारोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित परिवार के लोग शराब कारोबारियों पर हत्या ही कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे रहे। मृतक के भाई सोमवीर का कहना है कि पुलिस ने किराए के हत्यारों को तो जेल भेज दिया। इसका वह विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके पीछे जो लोग हैं उनको पुलिस ने मुकदमे से निकाल दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता वह धरने पर बैठे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।