{"_id":"65fe85041f0dcf671803ad2b","slug":"video-saugdhaka-para-thaugdhata-dasaema-ma-acanaka-lga-aaga-calka-na-kathakara-bcaii-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क पर दौड़ती डीसीएम में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क पर दौड़ती डीसीएम में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क पर दौड़ती डीसीएम में अचानक आग लग गई। डीसीएम चालक अतीक अहमद ने कूदकर जान बचाई। उत्तराखंड के किच्छा निवासी अतीक अहमद शुक्रवार को अपनी डीसीएम में फर्नीचर लादकर सहसवान के लिए चले थे। वह शनिवार सुबह फर्नीचर उतारकर अपने घर किच्छा लौट रहे थे। वह डीसीएम लेकर सहसवान से उझानी पहुंचे थे। तभी अचानक डीसीएम में आग लग गई। उसके पीछे चल रहे वाहन चालकों ने जब डीसीएम से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने अपना वाहन आगे लगाकर डीसीएम चालक को सूचना दी। तब कहीं अतीक अहमद ने डीसीएम रोकी और उससे कूदकर जान बचाई। डीसीएम सीएनजी चलित है। उसमें आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।