{"_id":"69da50c85c75ccb70e009b8b","slug":"video-wife-burnt-alive-inside-car-in-front-of-husband-in-budaun-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति के सामने कार में जिंदा जली पत्नी, मायके वालों ने मौत पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति के सामने कार में जिंदा जली पत्नी, मायके वालों ने मौत पर उठाए सवाल
Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:16 PM IST
Link Copied
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लखनऊ से लौट रहे दंपती की चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसमें पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति झुलस गया। उसहैत निवासी अर्पित भारद्वाज अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (उम्र 27 वर्ष) को लेकर घर वापस लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उनकी कार उसहैत थाना के ग्राम रहौटा के पास पहुंची थी, तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा। अर्पित ने बताया कि धुआं देख उन्होंने कार को तुरंत सड़क किनारे रोका और खुद बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने पीछे की सीट पर सो रही पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण वह कार के अंदर तक नहीं पहुंच सके और उनकी आंखों के सामने ही पत्नी जिंदा जल गई। सूचना पर उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रिया का मायका गांव बल्लीपुर जिला लखीमपुर खीरी का है। शनिवार को मॉर्चरी पहुंचे मायके वालों ने प्रिया की मौत पर सवाल उठाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।