{"_id":"69e639fbd0ff2eba860af448","slug":"video-7-km-long-procession-held-on-lord-parashurama-birth-anniversary-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली सात किमी तक शोभायात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली सात किमी तक शोभायात्रा, VIDEO
चहनियां क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव में परशुराम सेवा संघ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पं. अवधेश नारायण इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया, जहां श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर चहनियां बाजार से इंटर कॉलेज तक लगभग सात किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण दूबे उर्फ बम-बम दूबे ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं से शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा ग्रहण कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में सत्यप्रकाश पाण्डेय, कृष्णकांत तिवारी, मनोज तिवारी, चंदन पांडेय, शिवपूजन तिवारी, रामप्रवेश मिश्रा, प्रिंस पाठक, मंटू तिवारी, धनंजय ओझा, मनीष तिवारी, सुशील मिश्रा, मुकेश तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, धीरज तिवारी, प्रशांत तिवारी, सुशील चौबे, सूर्यमुनि तिवारी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।