{"_id":"69b2b6f28e2414448f01e06c","slug":"video-appeal-to-celebrate-hindu-new-year-in-grand-manner-saffron-flags-distributed-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिन्दू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने की अपील, बांटे गए भगवा झंडे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने की अपील, बांटे गए भगवा झंडे; VIDEO
चहनियां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने भगवा झंडों का वितरण कर लोगों से चैत शुक्ल प्रतिपदा पर मनाए जाने वाले हिन्दू नववर्ष को व्यापक और भव्य तरीके से मनाने की अपील की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था पर ही नहीं, बल्कि गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी आधारित हैं। हिन्दू नववर्ष, जिसे देश के विभिन्न प्रांतों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा और उगादी के रूप में मनाया जाता है, प्रकृति और वैज्ञानिक संतुलन का अद्भुत उदाहरण है।
उन्होंने बताया कि हिन्दू पंचांग चंद्र-सौर गणना पर आधारित है और चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष की शुरुआत होती है। इस समय सूर्य उत्तरायण में गतिशील होकर ऊर्जा का संतुलन स्थापित करता है, जबकि अमावस्या के बाद चंद्रमा का शुक्ल पक्ष आरंभ होता है, जो वृद्धि और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों की गति का सूक्ष्म अध्ययन कर जो कालगणना प्रणाली विकसित की, वह आज भी वैज्ञानिक दृष्टि से प्रमाणित मानी जाती है। इसी कारण नववर्ष की शुरुआत नवरात्रि के उपवास और साधना से होती है। भारतीय परंपरा के अनुसार इसी दिन सृष्टि की शुरुआत मानी जाती है, जो नवसंस्कार, नवसंकल्प और नई चेतना का प्रतीक है।
इस अवसर पर अंबरिश सिंह भोला, राहुल अग्रहरी, विनय कुमार, सुभाष सिंह, हरिकेश, योगेन्द्र मिश्रा, त्रिपुरारी, हरिश्चन्द्र, शैलेष, अशोक, जयदीप वर्मा और रामदयाल सहित त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।