{"_id":"69b2bf119354a74fd2081643","slug":"video-auto-driver-couple-assaulted-on-majhgawan-bridge-in-chandauli-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मझगावां पुल पर ऑटो ड्राइवर दंपती से मारपीट, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ थाना क्षेत्र में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता जनकपुर निवासी नीतू ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ चंदौली से घर लौट रही थी।
रास्ते में मझगावां पुल के पास उनकी गाड़ी रोकी गई, जहां तीन छात्रा बैठे थे और उन्होंने आगे छोड़ने की बात कही। नीतू के अनुसार तभी नंबर टेकर रजिंदर, गणेश रामसनेही सहित तीन-चार लोग वहां पहुंचे और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि लाठी-डंडों से हमला किया गया, गाली-गलौज और भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। इस दौरान उसके पति के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता ने बताया कि घटना में उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि महिला की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।