{"_id":"6a60a3400e356c66800a74f4","slug":"video-convict-sentenced-to-three-years-for-molestation-and-filming-the-incident-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुष्कर्म के प्रयास व अश्लील वीडियो बनाने में दोषी को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुष्कर्म के प्रयास व अश्लील वीडियो बनाने में दोषी को तीन साल की सजा
चंदौली जिले में पॉक्सो (विशेष न्यायाधीश) अदालत ने दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी जावेद अहमद को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विशेष न्यायाधीश विकास वर्मा की अदालत ने सोमवार देर शाम यह फैसला सुनाया। मामला वर्ष 2020 का है, जब धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बे निवासी जावेद अहमद के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष मजबूती से रखा। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) शमशेर बहादुर सिंह ने प्रभावी पैरवी की। प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए तीन वर्ष के कारावास तथा 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यदि दोषी निर्धारित अर्थदंड का भुगतान नहीं करता है, तो उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। करीब चार वर्ष पुराने इस मामले में आए फैसले को पीड़ित पक्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।