{"_id":"6a0731a2b011cf27e20f5391","slug":"video-drm-rides-bicycle-for-environmental-purity-in-chandauli-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण शुद्धता के लिए साइकिल पर सवार हुए डीआरएम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण शुद्धता के लिए साइकिल पर सवार हुए डीआरएम, VIDEO
पर्यावरण शुद्धता के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी अधिकारी साइकिल से चले। इस दौरान रेल कर्मियों से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर पर्यावरण प्रहरी बनने का आह्वान किया गया। इसके पूर्व रेल कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
पूर्व मध्य रेल के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का की शुरूआत मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के साथ हुआ। 5 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा सतत जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना है। बाकले स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड सहित उपस्थित रेल परिवार को हरित शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। डीआरएम ने कहा कि रेलकर्मी स्वयं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए अपने परिवार, सहकर्मियों तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें तथा पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाते हुए इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान करें। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाकले स्टेडियम से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक विशेष साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभियान के पहले चरण में मिशन लाइफ तथा जलवायु परिवर्तन विषय पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियां प्रारंभ की गई हैं। मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय परिसरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें सहित पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, स्वच्छता तथा हरित जीवनशैली से जुड़े संदेश पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल माध्यमों से प्रसारित किए जा रहे हैं। यात्रियों एवं रेलकर्मियों को पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के प्रयोग, डिजिटल सेवाओं को अपनाने तथा अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि अभियान के अगले चरण में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण सहित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साइकिल से चलने वालों में अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, सीनियर डीएमएम एसपी सिंह, सीनियर डीईई सुनील सिंह यादव, सीनियर डीएसओ संतोष कुमार, डीएमई बीरज कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।