{"_id":"69bd46397345288eae0b0484","slug":"video-office-bearers-of-all-india-industry-and-trade-board-celebrate-hindu-new-year-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिंदू नववर्ष; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिंदू नववर्ष; VIDEO
उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के सैयदराजा बाजार में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में, मुगलसराय, चकिया, सकलडीहा, चंदौली सहित विभिन्न कस्बा बाजारों व्यापारी प्रतिष्ठानों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आव्हान पर हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ किया एवं आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को चैत्र नवरात्रि सहित रामनवमी की अग्रिम बधाई भी दी है। साथ ही व्यापारी बंधुओं में मिष्ठान का वितरण किया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सभी व्यापारियों को संगठित होकर कार्य करना है। व्यापारियों को कोई समस्या हो तो तुरंत समाधान किया जाएगा। हम लोगों को कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। इस दौरान सरदार हरजीत सिंह, मोहन गुप्ता, राजेश कुमार केशरी, राजेश कुमार गुप्ता, पिंटू केशरी, अखिलेश चौरसिया, कमलाकर तिवारी, मन्नी अली, अशोक कुमार चौरसिया, खुर्शीद, कमरू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।