{"_id":"6a2d4f04d49ac5628307ff62","slug":"video-power-outage-for-one-week-angry-villagers-stage-protest-in-chandauli-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बिजली गुल, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बिजली गुल, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
धीना। बरहनी विकासखंड के सिकठा गांव में पिछले एक सप्ताह से करीब 15 घरों की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लगभग 15 घरों में पिछले सात दिनों से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात में अंधेरे के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार अमड़ा पावर हाउस के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में लालू राजभर, लक्ष्मण, शंकर, अंजू सिंह, पम्मी सिंह, लाल सिंह, बाबूलाल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।