{"_id":"6880e325605c7408b903df68","slug":"video-protest-of-forest-department-employees-continued-in-jayamohani-range-premises-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयमोहनी रेंज परिसर में 37वें दिन भी जारी रहा वन विभाग कर्मचारियों का धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमोहनी रेंज परिसर में 37वें दिन भी जारी रहा वन विभाग कर्मचारियों का धरना, VIDEO
जयमोहनी रेंज परिसर में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विभाग पर विनियमितीकरण प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब और न्यूनतम वेतन को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाजित यादव ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। विभाग द्वारा दिए गए आश्वासन अब तक महज लीपापोती और टालमटोल साबित हुए हैं, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। धरना स्थल पर महेंदर यादव ने कहा कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद वर्ष 2013 से 2023 तक कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल पाया है। जब तक यह अधिकार सुनिश्चित नहीं होता, धरना जारी रहेगा। धरने में सूर्यकांत सूबेदार, विनोद, उषा, रामसेवक, अशोक, शम्भु, सोमारुद्दीन समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।