{"_id":"69c3f5524e9430419c00ef11","slug":"video-speed-trial-train-races-from-pdd-upadhyaya-junction-to-dhanbad-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद तक 180 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद तक 180 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, VIDEO
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक 180 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। बुधवार को 412 किमी लंबे रेल रूट 180 किमी की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन दौड़ी। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ट्रेन पर सवार होकर रफ्तार की परख करते रहे।
रेलवे की ओर से लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। एक वर्ष पहले 5 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रधानखांटा तक 160 किमी की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन चलाया गया था। सफल ट्रायल के बाद ट्रेन की रफ्तार बढ़ाकर 180 किमी करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया। इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग किया गया। प्रधानखंटा से धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेल खंड में फेंसिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। वहीं सिग्नलिंग प्रणाली आदि को ठीक करने के बाद 180 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। बुधवार की सुबह 11.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार से स्पीड ट्रॉयल ट्रेन रवाना हुई। महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद जंक्शन तक ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से पहुंची। इसके पूर्व गया में ट्रेन रूकी। यहां पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना उतरे और धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र सवार हुए। धनबाद से उसी रफ्तार से ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा हुआ है। जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।