{"_id":"693d3985554381c49207469a","slug":"video-teacher-poonam-teaching-style-has-gone-viral-on-social-media-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका पूनम का पढ़ाने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका पूनम का पढ़ाने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
चंदौली जिले के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, सकलडीहा की सहायक अध्यापिका पूनम गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बच्चों को मनोरंजक और रचनात्मक तरीके से पढ़ाने का उनका अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सहायक अध्यापिका पूनम गुप्ता कभी अंत्याक्षरी के माध्यम से बच्चों को शब्द ज्ञान बढ़ाने और नए-नए शब्द सीखने के लिए प्रेरित कर रही हैं, तो कभी विभिन्न पौधों की पत्तियों से बच्चों से आर्ट बनवाकर उनकी रचनात्मकता को निखार रही हैं। इस तरह खेल-खेल में पढ़ाई कराकर वे बच्चों की रुचि और समझ दोनों को मजबूत कर रही हैं।
उनके इस नवाचार की सराहना खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने भी की है। बीएसए ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से वीडियो साझा करते हुए सहायक अध्यापिका के शिक्षण तरीके की प्रशंसा की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायक बताया।
शिक्षिका पूनम गुप्ता के इस प्रयास से न केवल बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ रही है, बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए भी यह एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।